Maharajganj Times

गुम हुआ फोन फिर से पाकर खिल उठे लोगों के चहरे, बोले थैंक्यू महराजगंज पुलिस

Maharajganj
Monday, 05 Aug, 2024
0
979


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- पुलिस की सर्विलांस सेल को जनपद के विभिन्न स्थानों से चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है।सर्विलांस टीम ने कुल 110 मोबाइल फोन बरामद किया है जिसे उनके स्वामियों को सोमवार को  एसपी ऑफिस में बुलाकर सुपुर्द किया गया। इस दौरान बरामद मोबाइल फोन को पाकर उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही थी। मोबाइल पाकर स्वामियों ने पुलिस का आभार जताया। वहीं एसपी ने सर्विलांस टीम कि इस सफलता पर उन्हें 15 हज़ार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि सर्विलांस टीम के द्वारा कुल 110 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जिनकी कीमत लगभग 21 लाख रुपए बताई जा रही है। इस बरामदगी से साइबर फ्राड और अपराध को रोकने में काफी सफलता मिलेगी। सर्विलांस टीम के द्वारा इस तरह के बेहतर कार्य लगातार किए जा रहे हैं।